फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said that the government is bringing Rogi Mitra Yojana for the elderly above 70 years of a

Himachal: सीएम बोले- बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच के लिए रोगी मित्र योजना लाएगी सरकार, जल्द शुरू होगी योजना

Wed, 01 Oct 2025 01:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 01:26 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए रोगी मित्र योजना ला रहे हैं। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said that the government is bringing Rogi Mitra Yojana for the elderly above 70 years of a
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए जल्द ही रोगी मित्र योजना लाएगी। शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों को उचित मान-सम्मान देने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 6.71 लाख वरिष्ठ नागरिकों को 1,000 से 1,700 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इसके लिए आय सीमा नहीं रखी गई है। वहीं, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि के तहत 2.37 लाख महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में 100 करोड़ रुपये की लागत से सुख आश्रय परिसर तैयार किया जा रहा है। यहां वृद्धजनों के लिए घर जैसा माहौल और सभी सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू की है। प्रदेश के 100 स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर बदले जा रहे हैं। साथ ही, 300 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेजों में पुराने उपकरण बदले जा रहे हैं। एम्स दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। सुक्खू ने दोहराया कि केंद्र सरकार यूपीएस लागू करने का दबाव बना रही है, जबकि प्रदेश सरकार ने बिना किसी राजनीतिक लाभ के ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की है। इसके चलते केंद्र ने प्रदेश पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन

राज्य में भरे जाएंगे होमगार्ड के 700 पद
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में होमगार्ड के 700 पद भरे जाएंगे। बुधवार को शिमला में एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इसी मौके पर उन्होंने 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों पर 6.70 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये वाहन शिमला के बलदेयां प्रशिक्षण केंद्र, देहा, उबादेश, नेरवा व ठियोग, मंडी के धर्मपुर व थुनाग, लाहौल-स्पीति के काजा, कांगड़ा के शाहपुर व इंदौरा तथा हमीरपुर के नादौन अग्निशमन केंद्रों में भेजे गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed