फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- Opposition is busy baking political breads in the hour of crisis

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- संकट की घड़ी में विपक्ष राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त

Mon, 01 Sep 2025 02:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Sep 2025 02:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा पर वह कुछ कहना उचित नहीं समझते, परंतु उनका व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश के हित में नहीं है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- Opposition is busy baking political breads in the hour of crisis
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा पर वह कुछ कहना उचित नहीं समझते, परंतु उनका व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रदेश के हित में नहीं है। संकट की इस घड़ी में, जब प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने की ज़रूरत है, विपक्ष राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भाजपा को इतनी सद्बुद्धि प्राप्त हो कि उनके नेता जनता के दुख-दर्द को गहराई से समझ सकें। विपक्ष को अपने वरिष्ठ नेता शांता कुमार से सीख लेकर प्रदेश हित में सोचते हुए ओछी राजनीति करने के बजाए सार्थक योगदान देना चाहिए। 

विज्ञापन

आपदा से भारी नुकसान हुआ है: सीएम
सीएम ने कहा कि कहा कि आपदा में घर, पशुधन और खेती-बाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। हमारी सरकार इस कठिन समय में प्रभावित भाइयों-बहनों के साथ खड़ी है। हम पुनर्वास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी चंबा से पैदल ही भरमौर पहुंचकर हालातों की समीक्षा कर रहे हैं। सुविधाओं की बहाली के लिए मशीनरी और संसाधन तुरंत उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों की मदद से पोकलैंड और जेसीबी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरफोर्स के दो विमान तैनात किए गए हैं। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, हम राहत एवं बचाव कार्य और तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed