फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu said new policy will be made for teacher recruitment, brainstorming is also done with educ

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिक्षक भर्ती के लिए बनेगी नई नीति, शिक्षाविदों से भी कर रहे मंथन

Fri, 16 Feb 2024 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक हंसराज के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों के करीब 6500 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said new policy will be made for teacher recruitment, brainstorming is also done with educ
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए नई नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। गेस्ट टीचर भर्ती की तरह नई नीति नहीं होगी। नई नीति बनाने के लिए शिक्षाविदों से भी मंथन किया जा रहा है। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक हंसराज के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों के करीब 6500 पद भरे जाने हैं। करीब 2500 पदों के लिए बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शेष पदों को आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। भाजपा विधायक प्रश्नकाल के दौरान पार्टी प्रत्याशी हर्ष महाजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करवाने गए।

विज्ञापन


प्रश्नकाल समाप्त होने से करीब दो मिनट पहले भाजपा विधायक सदन में लौटे। जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक के सवाल का जवाब देने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम पुकारा तो मंत्री अपनी सीट पर नहीं थे। इस पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री की जगह जवाब देकर विपक्ष को शांत किया। उधर, इससे पूर्व इंदौरा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रवक्ताओं के 585 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिए मार्च में आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


सदन के पटल पर हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त संशोधन विधेयक भी रखा
राज्य विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने सदन के पटल पर हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त संशोधन विधेयक 2023 भी रखा। इसे राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रश्नकाल के बाद सत्र के दौरान सप्ताह भर की कार्यसूची से अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed