फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said New mineral policy will curb illegal mining in the state, people will get employment

Himachal: सुक्खू बोले- नई खनिज नीति प्रदेश में अवैध खनन पर लगाएगी अंकुश, अब ऑनलाइन जांचे जाएंगे भवनों के नक्शे

Wed, 13 Mar 2024 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 08:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में खनन गतिविधियों के लिए वैज्ञानिक तकनीक को बढ़ावा देना है जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर और अधिक बल दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said  New mineral policy will curb illegal mining in the state, people will get employment
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और राजस्व को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2024 के लिए नई खनिज नीति को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में खनन गतिविधियों के लिए वैज्ञानिक तकनीक को बढ़ावा देना है जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर और अधिक बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनिज नीति-2024 प्रदेश की खनन संपदा का जिम्मेदारी से दोहन सुनिश्चित करेगी और सतत खनिज पद्धति को बढ़ावा प्रदान कर प्रदेश के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल विकसित होगा
मुख्यमंत्री ने प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता पर बल देते हुए कहा कि खनन गतिविधियों को विनियमित करने और इससे संबंधित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की आय सृजित करने के लिए नवीन पहल कर रही है। नई नीति अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए प्रदेश के लिए राजस्व के स्रोत बढ़ाने और इसमें वृद्धि करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के संसाधनों की रक्षा करने और पर्यावरण अनुकूल व वैज्ञानिक तरीके से खनिज संसाधनों का दोहन करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 खनन गार्ड भर्ती होंगे
अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही उद्योग विभाग में 80 खनन गार्डों की भर्ती करेगी।  सुक्खू ने कहा कि राजस्व अर्जन के सरकार के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सभी रास्तों को बंद किया गया है और सरकार के ईमानदार प्रयासों से लगभग 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से शराब के ठेकों की नीलामी एवं निविदाओं के माध्यम से राजस्व में बढ़ौतरी हुई है। सरकार की इस पहल की सफलता की दृष्टिगत भविष्य में भी नीलामी प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा। 

विज्ञापन

अब ऑनलाइन जांचे जाएंगे भवनों के नक्शे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 6 शहरी स्थानीय निकायों और शहरी एवं नगर नियोजन विभाग के अधीन आने वाले सभी नियोजन क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन ऑटो-डीसीआर (विकास नियंत्रण विनियमन) बिल्डिंग परमिशन सिस्टम का शुभारंभ किया। इस प्रणाली से भवन निर्माण की अनुमति पहले की अपेक्षा शीघ्र मिलेगी। इस ऑनलाइन प्रणाली में भवनों के नक्शे कंप्यूटर द्वारा जांचे जाएंगे। 6 शहरी स्थानीय निकाय, नगर निगम शिमला एवं सोलन, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण, नगर परिषद ठियोग व बद्दी, नगर पंचायत अर्की के अलावा शहरी एवं नगर नियोजन विभाग के अधीन आने वाले सभी नियोजन क्षेत्रों में इस प्रणाली के शुरू होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। भवन निर्माण के नक्शों की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन नए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रणाली के आरंभ होने से पंजीकृत आर्किटेक्ट 500 वर्ग तक के प्लाट तक आवासीय भवन निर्माण के लिए स्वयं अनुमति देने के लिए पात्र होंगे। इसके फलस्वरूप आमजन को संबंधित कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed