फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu said inaccessible area Bada Bhangal will be connected by road in two years

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- दो साल में सड़क से जुड़ जाएगा दुर्गम इलाका बड़ा भंगाल

Wed, 20 Nov 2024 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Nov 2024 10:06 AM IST
सार

  सुक्खू ने कहा कि विभाग को हाईटेक बनाने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने राज्य की प्रकृति एवं भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए टनल निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said inaccessible area Bada Bhangal will be connected by road in two years
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दो वर्ष में जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।  सुक्खू ने कहा कि विभाग को हाईटेक बनाने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने राज्य की प्रकृति एवं भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए टनल निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया।

विज्ञापन


अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि वह कार्यप्रणाली में नवीन प्रौद्योगिकी को अपनाएं। सरकार की ओर से अभियंताओं की वित्तीय शक्तियों को बढ़ाया गया है और निविदा प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को शिमला में राज्य लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा प्रदान करने को प्राथमिकता दे रही है। लोक निर्माण विभाग को इस वित्त वर्ष के लिए 2806 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 30 सितंबर तक 1238 करोड़ रुपये विभिन्न कार्यों पर व्यय किए जा चुके हैं।  आजादी के बाद यह पहली बार हो रहा है कि डोडरा क्वार पक्की सड़क सुविधा से जुड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुभूजोत टनल के निर्माण को अधिकारियों को शीघ्र अप्रोच सड़क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी।    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनपी सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed