फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said- I spoke to Jairam Thakur yesterday, now if he lies then what can I do about it

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर से बीते कल मेरी बात हुई, अब वह झूठ बोले तो इसमें मैं क्या करूं

Fri, 04 Jul 2025 02:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jul 2025 02:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर से बीते कल मेरी बात हुई है, अब वह झूठ बोले तो इसमें मैं क्या करूं। कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कई अधिकारियों के साथ भी उनकी बात हुई है।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- I spoke to Jairam Thakur yesterday, now if he lies then what can I do about it
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है।  जयराम ठाकुर ने कहा था कि गुरुवार सुबह उन्होंने सीएम को छह बार कॉल किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। यह पहली बार देखा जा रहा है। इस बयान पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर से बीते कल मेरी बात हुई है, अब वह झूठ बोले तो इसमें मैं क्या करूं। कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कई अधिकारियों के साथ भी उनकी बात हुई है। जयराम ठाकुर की ओर से दिया गया बयान बहुत ही गलत है। मेरी कॉल डिटेल निकाल कर स्पष्ट हो जाएगा कि उनसे बात हुई है या नहीं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार तेजी से राहत अधिकारियों में जुटी हुई है। पूर्व सरकार ने तो सिर्फ संपत्तियों को लूटने का काम किया है। सीएम सुक्खू ने  कंगना रनौत को लेकर कहा कि सांसद को जल्द जयराम ठाकुर से बात करनी चाहिए। आपदा को लेकर भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह प्रभावित लोगों की सेवा करने का समय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जंजैहली के लिए गए थे लेकिन वहां नहीं पहुंच पाए। जल्द ही दोबारा दौरा करूंगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री का आर्थिक मदद देने का आश्वासन देने के लिए आभार जताया। कहा कि मौसम साफ होते ही सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed