फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu said- Diet money for sports competitions is Rs 240 to Rs 400

हिमाचल: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी 240 से 400 रुपये की

Mon, 10 Jun 2024 10:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 10:55 AM IST
सार

राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए कई उठाए हैं। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को मिलने वाले डाइट मनी और यात्रा प्रावधानों में वृद्धि की है। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu said- Diet money for sports competitions is Rs 240 to Rs 400
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से खेल प्रतिभाओं की खोज कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए कई उठाए हैं। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को मिलने वाले डाइट मनी और यात्रा प्रावधानों में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी को 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, जिला स्तरीय खेल आयोजनों के लिए 300 रुपये और खंड स्तरीय आयोजनों के लिए 240 रुपये किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपये किया गया है। खेल छात्रावास में खिलाड़ियों को प्रारंभिक शिक्षा स्तर तक 250 तथा अन्यों को 400 रुपये की डाइट मनी का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश से बाहर होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने वालों खिलाड़ियों को मिलने वाले यात्रा प्रावधानों में भी वृद्धि की है।200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए खिलाड़ियों को एसी-थ्री टियर रेल किराया और 200 किलोमीटर से अधिक यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के यह प्रयास दर्शाते हैं कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed