फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said Border tourism will be promoted in the state with the help of ITBP

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- आईटीबीपी के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा

Thu, 24 Apr 2025 05:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Apr 2025 05:27 PM IST
सार

प्रदेश के सीमावर्ती जिले किन्नौर व लाहौल-स्पीति में आईटीबीपी की भूमिका व भारत-चीन सीमा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said Border tourism will be promoted in the state with the help of ITBP
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईटीबीपी कमांडर संजय गुंज्याल के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुरुवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के सीमावर्ती जिले किन्नौर व लाहौल-स्पीति में आईटीबीपी की भूमिका व भारत-चीन सीमा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्य के सीमांत अग्रिम क्षेत्रों में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना, सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आईटीबीपी को आपूर्ति के लिए स्थानीय उत्पादों की खरीद, आईटीबीपी के स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत आईटीबीपी के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्रों से और बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आईटीबीपी के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हेलीपैडों को दूरदराज क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए बल के साथ विस्तृत चर्चा कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। इससे संपर्क सुविधा भी सशक्त होगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आर्थिकी को सशक्त करने के लिए आईटीबीपी यदि स्थानीय लोगों से खाद्य उत्पाद क्रय करती है, तो इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे और किसान-बागवान भी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने बल के अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद स्थानीय लोगों को विशेष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार के अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार टावर स्थापित करने के लिए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आईटीबीपी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों की सराहना की। कमांडर संजय गुंज्याल ने आईटीबीपी द्वारा वाईर्बेंट विलेज विकास कार्यक्रम के तहत सांगला वैली व कौरिक क्षेत्र में प्रस्तावित तीन नई सड़कों के निर्माण के लिए उठाए गए कदमों तथा प्रदेश के दूरस्थ व अग्रिम सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रस्तावित 15 नई सड़कों के प्रस्ताव से भी अवगत करवाया। बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, हिमफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव रितेश चौहान, आईटीबीपी के डीआईजी पवन कुमार नेगी व बरिंद्रजीत सिंह, कमांडेंट वसंत नोगल और सुनील कुमार सेनानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed