{"_id":"681df3ebeb12747c770cfeb8","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-said-16-lakh-primary-members-of-cooperative-societies-will-get-loans-at-concessional-inte-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सीएम सुक्खू बोले-सहकारी समितियों के 16 लाख प्राथमिक सदस्यों को रियायती ब्याज दर पर मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सीएम सुक्खू बोले-सहकारी समितियों के 16 लाख प्राथमिक सदस्यों को रियायती ब्याज दर पर मिलेगा ऋण
Fri, 09 May 2025 05:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 May 2025 05:54 PM IST
सार
सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से जुड़ी सहकारी समितियों के प्राथमिक सदस्यों को रियायती ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक से जुड़ी सहकारी समितियों के प्राथमिक सदस्यों को रियायती ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बैंक से जुड़ी सहकारी समितियों के 16 लाख प्राथमिक सदस्यों की ऋण आवश्यकताओं को रियायती दरों पर पूरा करने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना, कृषि विकास को समर्थन देना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
इससे पात्र सदस्य सभी लागू योजनाओं पर कार्ड दरों से 0.10 आधार अंक नीचे ऋण प्राप्त कर सकते हैं। यानी प्रचलित दरों पर 0.10 फीसदी कम ब्याज देना होगा। इसमें अल्पकालिक और मध्यम अवधि के कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों की ऋण योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी मूल्यों और सिद्धांतों के माध्यम से हम एक बेहतर दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। इस पहल से हम सहकारी समितियों के साथ अपनी साझेदारी को और अधिक मजबूत करना चाहते हैं और उनके सदस्यों को सशक्त बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक सदस्यों को वित्तीय समर्थन प्रदान करना है, जिससे उनके आर्थिक विकास और कल्याण को बढ़ावा मिल सके। रियायती ऋण प्रदान करके हम कृषकों और अन्य सदस्यों में आत्मनिर्भरता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता की मजबूती के लिए जो कदम उठाए जा रहे है उस दिशा में बैंक के इस प्रकार के प्रयास निश्चित रूप से इस मुहिम को सही दिशा में आगे बढ़ाने हेतु कारगर साबित होंगे। हमें उम्मीद है कि यह पहल हमारे सदस्यों और राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएगी।