फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu reaction on Union interim Budget 2024

Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी, बजट में कोई जिक्र नहीं

Thu, 01 Feb 2024 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 08:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गत बरसात में हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेशवासियों को केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी लेकिन इसका भी कोई जिक्र इसमें नहीं है।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu reaction on Union interim Budget 2024
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार का अंतरिम बजट प्रदेशवासियों को निराश करने वाला है। सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से पेश अंंतरिम बजट भाषण में कोई भी नई बात नहीं कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात में हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेशवासियों को केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन इसका भी अंतरिम बजट में कोई जिक्र ही नहीं है। रेल नेटवर्क के विस्तारीकरण के दृष्टिगत हिमाचल का कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास के लिए हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा की बात कही गई है, किंतु इसके लिए कोई स्पष्ट रोडमैप का उल्लेख उनके अभिभाषण में नहीं है।

विज्ञापन


मध्यम वर्ग के लिए कर में कोई भी अतिरिक्त छूट नहीं है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था में मध्यम वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि की गई है और आमजन के लिए डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है। गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के बजाय बजट में केवल पूंजीपतियों, उद्योगपतियों का ध्यान रखा गया है। सुक्खू ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर संग्रह 1.8 लाख करोड़ तक पहुंचने के बावजूद आयकर समेत अन्य करों में कोई भी अतिरिक्त रियायत नहीं दी गई है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य जहां मेट्रो रेल शुरू नहीं की जा सकती, वहां के लिए किसी भी तीव्र सार्वजनिक यातायात प्रणाली का भी उल्लेख नहीं है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी किसी नई पहल का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र का अंतरिम बजट गरीब विरोधी : डॉ. शाद
शिमला। सीपीआईएम ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को गरीबों को और अधिक गरीब और अमीरों को और अधिक अमीर बनाने वाला करार दिया है। पार्टी के प्रदेश सचिव डाॅ. ओंकार शाद का कहना है कि कृषि, बागवानी, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए कम बजट रखा गया है। राज्यों के लिए बजट नहीं बढ़ाया गया है, जिससे राज्यों की आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिम बजट निराशाजनक : प्रतिभा
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ आंकड़े पेश किए हैं और तथ्य छिपाए हैं। बजट में कही गई बातें हकीकत से दूर हैं। आम जनता और गरीबों के लिए कुछ होता तो हम स्वागत करते, प्रधानमंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक सर्वे न होना बता रहा है कि केंद्र के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। 
 

मोदी सरकार का अंतरिम बजट होगा इनका अंतिम बजट : आजाद
मोदी सरकार का अंतरिम बजट होगा इनका अंतिम बजट : आजादशिमला। प्रदेश कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता डाॅ जय कुमार आजाद ने संसद में पेश किए गए मोदी सरकार के अंतरिम बजट को भाजपा नीत गठबंधन का अंतिम बजट बताया है। उन्होंने कहा कि दस वर्ष पूर्व झूठे वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार का यह अंतिम बजट होगा। देश की जनता इस सरकार के छल और कपट की राजनीति से ऊब चुकी है। प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के साथ हर भारतवासी के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने जैसे कोरे वादों के साथ सत्ता में आई इस सरकार ने समाज के हर वर्ग को गहरे जख्म दिए हैं। चुनी हुई सरकारों को अलोकतांत्रिक तरीकों से गिराना और विरोधियों को सत्ता के दम पर कुचलने वाली हिटलरशाही नीतियों का प्रयोग करने वाली भाजपा को हजम नहीं हो रहा है कि देश में संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था को बरकरार रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed