फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Sukhu launched a verbal attack on BJP and the Leader of the Opposition

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा को व्यवस्था में सुधार से तकलीफ, गद्दी बचाने में जुटे जयराम

Mon, 04 Nov 2024 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

सीएम  सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेताओं में आंतरिक लड़ाई इतनी ज्यादा हो चुकी है कि वे कई भागों में बंटे हुए हैं। अपनी गद्दी को बचाने के लिए जयराम ठाकुर हर दिन बयान दे रहे।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu launched a verbal attack on BJP and the Leader of the Opposition
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बीते 40 वर्ष से बिगड़ी व्यवस्था में सुधार होता देख भाजपा नेताओं को तकलीफ हो रही है। प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर खुद वित्त राज्य मंत्री रहे हैं। उनको देखना चाहिए कि अब प्रदेश की वित्तीय स्थिति कितनी बेहतर हुई है। पूर्व भाजपा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर में निम्न स्तर पर प्रदेश को पहुंचाया है। नादौन में पत्रकारों से सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर यह पलटवार किया। बीते दिनों अनुराग ठाकुर ने कहा था कि प्रदेश में सरकार चलाना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। इस बयान पर सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Shimla: कालका-शिमला ट्रेन को ग्रीन हाइड्रोजन से चलाने के लिए सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन


भाजपा नेताओं में आंतरिक लड़ाई इतनी ज्यादा हो चुकी है कि वे कई भागों में बंटे हुए हैं। उनकी आतंरिक लड़ाई का असर यह है कि वे एक सुर में बात नहीं कर पा रहे और प्रधानमंत्री के पास झूठी खबरें पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी गद्दी को बचाने के लिए हर दिन बयान देते हैं। महाराष्ट्र में प्रदेश के नेताओं ने पीएम से झूठ बुलावा दिया। हालांकि, अब प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया से ट्वीट को डिलीट कर दिया है। प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। यह बात भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो पा रही है। भाजपा कई भागों में बंटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत: सीएम
सभी क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। हमारी सरकार सुधार के लिए कटिबद्ध है। साल 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने का प्रयास है। कहा कि बाकि बची गारंटियों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा झूठ पर आधारित हल्ला कर रही है। किसी भी सिस्टम को चलाने के लिए अनुशासन लाना जरूरी होता है।

हमने पर दिवाली पर सरकारी कर्मियों को चार दिन पहले वेतन दिया। एक महीने में दो बार वेतन मिला। सीएम ने कहा कि आज शिमला में मंत्रियों के साथ अहम समीक्षा बैठक हुई है।  सभी मंत्रियों को  अगले बजट में उनके विभाग की कार्ययोजना व अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed