फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu is completely healthy, will return to Shimla on Friday, information given by himself on so

Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ, शुक्रवार को लौटेंगे शिमला, 18 को मंत्रिमंडल की बैठक

Thu, 09 Nov 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Nov 2023 08:21 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  सोशल मीडिया पर लिखा कि एम्स में स्वास्थ्य लाभ के बाद शुक्रवार को शिमला लौट रहा हूं। दोपहर बाद 3:30 बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu is completely healthy, will return to Shimla on Friday, information given by himself on so
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 करीब दो हफ्ते तक एम्स दिल्ली में दाखिल रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को शिमला लौट रहे हैं। पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। पैंकियाज में संक्रमण के बाद उन्हें करीब दो हफ्ते तक यहां रहना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला लौटने की सूचना खुद सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि एम्स में स्वास्थ्य लाभ के बाद शुक्रवार को वह शिमला लौट रहे हैं। उनका दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। सुक्खू शुक्रवार को शिमला लौटने के बाद रविवार को दिवाली अपने सरकारी निवास ओकओवर शिमला में ही मनाएंगे। एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है। ऐसे में शिमला में वह ज्यादा लोगों से भेंट नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


नई दिल्ली से सीधे हेलिकाॅटर में अनाडेल पहुंचेंगे सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली से सीधे हेलिकॉप्टर से ही अनाडेल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एम्स से वह शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे सफदरगंज हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। यहां से पौने दो बजे चलेंगे। सवा तीन बजे अनाडेल हेलिपैड पहुंचेंगे। वह अनाडेल हेलिपैड से सीधे अपने सरकार आवास ओक ओवर शिमला पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभा-विक्रमादित्य ने जाना मुख्यमंत्री का हाल
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को एम्स पहुंच कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उनका हाल जाना। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी थे। प्रतिभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। प्रतिभा मुख्यमंत्री से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed