{"_id":"64d8f6f2486dd7cd470a1023","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-instructed-the-chief-secretary-all-dcs-to-keep-an-eye-on-the-situation-created-by-heavy-r-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सीएम सुक्खू ने मुख्य सचिव, सभी डीसी को भारी बरसात से बने हालात पर नजर रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सीएम सुक्खू ने मुख्य सचिव, सभी डीसी को भारी बरसात से बने हालात पर नजर रखने के दिए निर्देश
Sun, 13 Aug 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Aug 2023 08:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को देर रात तक सचिवालय में बैठे। वह उपायुक्तों से फोन पर बात कर देर रात तक अपडेट लेते रहे और पल-पल की जानकारी जुटाते रहे। सीएम सुक्खू दूसरे शनिवार के अवकाश के दिन भी सचिवालय गए और वहां से सभी उपायुक्तों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ ही सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि भारी बरसात के कारण बने हालात पर पूरी नजर बनाए रखें। प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहे और सड़क मार्ग, बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारू बनाए रखें। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को देर रात तक सचिवालय में बैठे। वह उपायुक्तों से फोन पर बात कर देर रात तक अपडेट लेते रहे और पल-पल की जानकारी जुटाते रहे। सीएम सुक्खू दूसरे शनिवार के अवकाश के दिन भी सचिवालय गए और वहां से सभी उपायुक्तों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 14 अगस्त को बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शिक्षा सचिव ने सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों को 14 अगस्त को बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने जिलों में भारी बारिश से हो रहे नुकसान का भी सभी डीसी से फीडबैक लिया। उन्होंने सड़क मार्गों के बंद होने की जानकारी भी हासिल की। भूस्खलन और मकानों के क्षतिग्रस्त के कारण हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन