फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of Rs 204 crore in Jwalamukhi.

Kangra News: सीएम सुक्खू ने ज्वालामुखी में किए 204 करोड़ रुपये के उद्घाटन-शिलान्यास, ब्यास नदी पर बनेंगे दो पुल

Thu, 08 Feb 2024 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी , ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 06:57 PM IST
सार

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 204  करोड़ 77 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of Rs 204 crore in Jwalamukhi.
सुक्खू ने ज्वालामुखी में किए 204 करोड़ रुपये के उद्घाटन-शिलान्यास - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को  ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान  उन्होंने 204  करोड़ 77 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। इसके साथ ही अंब पठियार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बतौर  मुख्यातिथि शिरकत की।  मुख्यमंत्री ने सुबह लुथान में नौ करोड़ 32 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का शिलान्यास किया। इसके बाद अंब पठियार में ज्वालामुखी क्षेत्र में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के  तहत 27 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सिंचाई योजना का  शिलान्यास, भड़ोली तथा ज्वालामुखी क्षेत्र के लिए 5 करोड़ 90 लाख की  लागत से निर्मित होने वाले नौ नलकूपों के कार्य का शिलान्यास,  बानुए-दा-खूह में 5 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन का शिलान्यास किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


ज्वालामुखी विस क्षेत्र की 38  करोड़ 17 लाख की लागत से विभिन्न उठाउ पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। डिग्री कालेज ज्वालामुखी में सात करोड़ 81 लाख से  निर्मित होने वाले बहुउद्देश्यी सभागार का शिलान्यास किया।  इसके बाद पांच करोड़ 49 लाख की लागत से निर्मित पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण किया। बालिका स्कूल ज्वालामुखी में 2 करोड़ 12 लाख की लागत से  निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण, चार करोड़ 18 लागत की लागत से खारा नाला तटीकरण कार्य का शिलान्यास, ज्वालामुखी में 2 करोड़ 5 लाख की लागत से  निर्मित होने वाले आईपीएच के निरीक्षण घर का शिलान्यास तथा ज्वालामुखी  में 14 करोड़ 34 लाख की लागत से मंदिर ट्रस्ट के मैरिज पैलेस-पार्किंग का  लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अंब पठियार में ही सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में  बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यास नदी पर बड़ा और अमतर में बनने दो पुल, सीएम ने की घोषणा 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सधोडा पत्तन पर बड़ा से सिल्ह और अमतर से सुधंगल के लिए ब्यास नदी पर पुल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में यह सौगात नादौन और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी। दोनों पुलों के लिए लोक निर्माण विभाग सर्वे का काम पूरा कर चुका हैद। अब बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान होगा। 


 

cm sukhvinder Sukhu inaugurated and laid the foundation stone of Rs 204 crore in Jwalamukhi.
मुख्यमंत्री सुक्खू ने ज्वालामुखी में किए करोड़ रुपये के उद्घाटन-शिलान्यास - फोटो : संवाद

लाभार्थी बोले- मुख्यमंत्री जी, राजस्व लोक अदालत ने खत्म की चार दशकों की परेशानी
मुख्यमंत्री जी, पिछले 40 साल से मेरी जमीन के इंतकाल का केस लटका हुआ था। इतनी परेशानी हो रही थी कि बता नहीं सकता। एक किसान का बेटा हूं और इतने अरसे के बाद अपनी जमीन मिली है, जो आपके प्रयासों से ही सम्भव हो सका है। किसान कितने दुखी थे कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। आपने उनकी परेशानियां दूर कर यह बहुत अच्छा काम किया है। बीरबल शर्मा ने गुरुवार को कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के अंब पठियार में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान यह भावनाएं व्यक्त कीं।  राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा किए गए संवाद में उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ही प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। आपदा राहत पैकेज के लाभार्थी मदन लाल ने कहा कि बारिश के कारण उनका घर गिर गया और अब राज्य सरकार से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता पहली किस्त के रूप में मिली है और मकान का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सा मकान बनाओ, राज्य सरकार पूरे सात लाख रुपये की मदद प्रदान कर रही है। नियम बदल कर मुआवजा राशि बढ़ाई है। इसी योजना के लाभार्थी मिल्खी राम ने तीन लाख रुपये की प्रथम किस्त के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी अमित ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसे 4 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी के लिए मिल रहे हैं। वहीं प्रियंका ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने हम जैसे बच्चों के लिए पहली बार इतनी बेहतर योजना शुरू की है और वास्तव में ही आप हमारा सहारा बने हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा पढ़ाई कर रही हो तो प्रियंका ने कहा कि बीएड करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पढ़ाई का पूरा खर्च भी देगी। इसके साथ ही विवाह तथा स्टार्टअप के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने, घर बनाने के लिए जमीन और तीन लाख रुपए आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed