फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder sukhu flagged off the car rally

Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 09 Jan 2024 03:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 03:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
cm Sukhvinder sukhu flagged off the car rally
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कार रैली को हरी झंडी दिखाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

इनरव्हील क्लब के 100 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट-308 की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51,000 की राशि प्रदान की गई।  क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सीमा कपूर ने कहा कि इनरव्हील क्लब का मुख्य उद्देश्य समस्त विश्व में महिलाओं एवं बच्चों के समग्र विकास व उनके जीवन स्तर में सुधार के अतिरिक्त उनमे अच्छे आचरण, व्यवहार व संस्कारों को प्रेरित करना है। यह कार्य इस संस्था के सदस्यों की ओर से अपने स्तर पर स्वेच्छा  से मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर क्लब की सदस्य खुद कार ड्राइव करते हुए शिमला से चंडीगढ, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी।

विज्ञापन


 सुक्खू ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा एवं रितेश कपरेट, इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सीमा कपूर, पदाधिकारी नेहा शर्मा और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed