फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder singh sukhu tested Corona positive himachal vidhan sabha winter session postponed

हिमाचल: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू कोविड पॉजिटिव, विधानसभा का शीत सत्र स्थगित

Mon, 19 Dec 2022 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Dec 2022 06:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर तक प्रस्तावित विधानसभा का शीत सत्र स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
CM sukhvinder singh sukhu tested Corona positive himachal vidhan sabha winter session postponed
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके 24 दिसंबर तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सुक्खू पांच दिन हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटीन रहेंगे। उसके बाद फिर से उनका कोरोना टेस्ट लिया जाएगा।   

विज्ञापन


सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद धर्मशाला के तपोवन में 22 से 24 दिसंबर तक प्रस्तावित विधानसभा का शीत सत्र स्थगित कर दिया गया है। सुक्खू का कोविड टेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को प्रस्तावित भेंट से पहले हुआ। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से वह मोदी से नहीं मिल पाए। सोमवार शाम 5:30 बजे राजभवन शिमला में प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार के शपथ समारोह में भी सुक्खू शामिल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री में कोविड संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चौहान ने कहा कि 21 दिसंबर को धर्मशाला में अभिनंदन रैली के अलावा शीत सत्र को स्थगित कर दिया गया है। आगामी कार्यक्रमों की नई तिथियों को जल्दी तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल के गठन में होगी देरी
सुक्खू के कोविड पॉजिटिव आने के बाद मंत्रिमंडल के गठन में और देरी हो सकती है। सुक्खू ने कहा था कि शीत सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। प्रदेश में वर्तमान में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की ही ताजपोशी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed