फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu statement over Shanan project lease period Shanan project

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- पंजाब का शानन परियोजना पर स्वामित्व नहीं, मार्च 2024 में खत्म हो रही पट्टे की अवधि

Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ बिजली की निशुल्क विद्युत बिक्री से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की गई। सरकार ने सौर विद्युत के अनुरूप प्रदेश को हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu statement over Shanan project lease period Shanan project
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की। कहा कि शानन परियोजना के स्वामित्व का अधिकार पंजाब सरकार के पास नहीं है।  यह परियोजना केवल पट्टे पर दी गई थी। पट्टे की अवधि मार्च 2024 में पूरी हो रही है। केंद्रीय मंत्री से शानन जल विद्युत परियोजना को हिमाचल को हस्तातंरित करने के लिए समयबद्ध प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया।  उन्होंने केंद्रीय मंत्री को शानन परियोजना के स्वामित्व से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार से प्रदेश में 25 मेगावाट क्षमता से कम की पन विद्युत परियोजनाओं को सुविधा देने के दृष्टिगत इनके ढांचागत विकास के लिए एक योजना बनाने का आग्रह किया। कहा कि केंद्रीय मंत्री ने परियोजना निर्माताओं के हितों के दृष्टिगत शीघ्र एक योजना शुरू करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ बिजली की निशुल्क विद्युत बिक्री से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की गई। सरकार ने सौर विद्युत के अनुरूप प्रदेश को हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed