{"_id":"63cb947f430c413b014c4d66","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-said-rajiv-gandhi-day-boarding-schools-wiil-be-established-in-all-vidhan-sabha-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhvinder Sukhu: हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhvinder Sukhu: हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल
Sat, 21 Jan 2023 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:15 PM IST
सार
शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलेगी। अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा लैस इन स्कूल परिसरों का निर्माण कम से कम 100-100 कनाल जमीन पर किया जाएगा। शनिवार को शिमला में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों के लिए भूमि चयनित कर निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं को करिअॅर के बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है। राज्य में खेल स्कूल और खेल महाविद्यालय भी खोले जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
युक्तिकरण से दूर की जाएगी स्टाफ की कमी
शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने युक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक साथ शुरू करेगी।
विज्ञापन