फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said 200 teachers will go to Singapore for Exposure Visit

CM Sukhu: विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ, एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे 200 शिक्षक

Thu, 23 Nov 2023 03:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 200 शिक्षक एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said 200 teachers will go to Singapore for Exposure Visit
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सरकारी आवास ओक ओवर से विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण किया। यह महत्वाकांक्षी योजना राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा और कान्वे जीनियस के सहयोग से शुरू की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्विफ्ट चैट एआई (कृत्रिम मेधा) द्वारा संचालित विद्या समीक्षा केंद्र हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों को प्रौद्योगिकी और डेटा-संचालित प्रणाली से सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा में एआई प्रौद्योगिकी और सुशासन के एकीकरण के माध्यम से यह प्रणाली सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासकों को सही सामग्री और जानकारी से और सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र सभी प्रमुख कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी में मदद करेगा। विद्या समीक्षा केंद्र, स्विफ्ट चैट पर संवादात्मक एआई चैटबाट की विविध श्रृंखला डिजिटल मित्र की तरह काम करेगी, जो विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, शिक्षकों की सहायता और प्रशासकों के लिए मूल्यवान डेटा उपलब्ध करवाएगा। 
विज्ञापन


यह जिलों, खंडों और स्कूलों के लिए डैशबोर्ड और रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इससे विद्यार्थियों की प्रगति, शिक्षक प्रशिक्षण और समग्र स्कूल प्रदर्शन से संबंधित डेटा उपलब्ध होगा। सीएम ने कहा कि वास्तविक समय में प्रतिक्रिया और सुधारात्मक सुझाव के आधार पर शिक्षक शिक्षण संबंधी रणनीतियों में बदलाव कर सकेंगे, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को सीखने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश कर सुधार किया जा रहा है। पिछली सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए स्कूल खोले लेकिन सुविधाएं और आधारभूत ढांचा सृजित नहीं किया, जिससे गुणात्मक शिक्षा के स्तर में गिरावट आई। इसी के दृष्टिगत  राज्य सरकार ने 900 स्कूल बंद कर दिए। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए इस क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से कई गुणात्मक सुधार किए जाएंगे, जिसके लिए अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का सहयोग आवश्यकता है। भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करना है, जहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी गौरवान्वित महसूस करें। 

राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लर्निंग इत्यादि सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल 11 माह के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के वादे के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने की अपनी तीसरी गारंटी पूरी कर ली है। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना को शुरू करने के साथ अगले शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल आरंभ किए जाएंगे।

राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है और निर्माणाधीन अटल आदर्श विद्यालयों के लिए धन भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 200 शिक्षक एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर जाएंगे। अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को चयनित करने के बाद एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा जाएगा। सीएम ने शिक्षक संगठनों से राजनीति करने की जगह गुणात्मक शिक्षा देने की अपील की। 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र शिक्षण प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की परिकल्पना को भी साकार करेगा। आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में राज्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा और विद्या समीक्षा केंद्र इस दिशा में मील पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने 6000 शिक्षकों के पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की है और बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है।

कान्वे जीनियस ग्रुप के अध्यक्ष शशांक पांडे ने कहा कि हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दृष्टि से संवादी एआई को एकीकृत करता है। इसका उद्देश्य एडटेक को तेज, स्मार्ट और सरल बनाना है ताकि दुर्गम क्षेत्रों तक गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। इससे पहले, सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और परियोजना के बारे में जानकारी प्रदान की।

 
राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान राजेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed