फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvinder Singh Sukhu post of social media today

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- मेरा एजेंडा हमेशा विकास रहा, रचनात्मक राजनीति में किया विश्वास

Sat, 17 Dec 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Dec 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
cm Sukhvinder Singh Sukhu post of social media today
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की। उन्होंने कहा कि कहा कि वर्षों के अपने कॅरिअर में हमेशा रचनात्मक राजनीति में विश्वास किया है। मेरा एजेंडा हमेशा विकास रहा है। हमारा राज्य अन्य राज्यों की तुलना में कम नहीं है। सुक्खू ने लिखा-मैं सभी का आह्वान करता हूं कि राजनीतिक बाधाओं को तोड़कर देश भर में हिमाचल की गरिमा को स्थापित करने में हमारी मदद करें। हमारे युवा, बुजुर्ग, हमारी बहनें राज्य के असली स्तंभ हैं। हमें मिलकर जीतना है और अपनी देवभूमि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। अगर हम सब मिलकर काम करेंगे तो हम एक साथ जीत पाएंगे।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने दीपा दास मुंशी से की भेंट
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को दिल्ली में पूर्व राज्य मंत्री तथा हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। दीपा दास मुंशी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में युवाओं ने किया सीएम सुक्खू का अभिनंदन
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का आह्वान किया है कि वह परिश्रम के साथ अनुशासित होकर सतत कार्य करें, जिससे कांग्रेस दोबारा राष्ट्र एवं विभिन्न राज्यों में स्थापित हो सके। सुक्खू शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से उन्हें सम्मानित करने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सुक्खू ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निराशा त्यागकर पूर्ण ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। सभी को पूर्व की हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यह कांग्रेस की विचारधारा ही है, जिसने एक आम कार्यकर्ता को महाविद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति, भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के उपरांत हिमाचल का मुख्यमंत्री पद सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्ष में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed