{"_id":"665337b2fb64e091770e88f9","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-on-bjp-in-nahan-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu In Nahan: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जो वोट से नहीं ले पाए वो नोट के दम पर हथियाना चाहते थे सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu In Nahan: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जो वोट से नहीं ले पाए वो नोट के दम पर हथियाना चाहते थे सत्ता
Sun, 26 May 2024 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 26 May 2024 06:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन में कांग्रेस की रैली में भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट के दम पर सत्ता नहीं ले पाए वो नोट के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
- फोटो : Sukhvinder Singh Sukhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की नाहन के चंबा मैदान में हुई चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट के दम पर सत्ता नहीं ले पाए वो नोट के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे, लेकिन ऐसे लोगों को सबक सिखाने का सही समय अब एक जून को आ गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 15 महीनों में 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने अपने निर्णय बताते हुए जनता से पूछा, हमने ओपीएस दिया क्या बुरा किया?, हमने 1500 दिया, क्या गुनाह किया?, हमने विधवा महिलाओं के बच्चों को मुफ्त 28 साल तक शिक्षा के लिए काम किया, क्या बुरा किया। हमने अनाथ बच्चों को सहारा दिया, क्या गुनाह किया।
विज्ञापन
बैठे गले के बावजूद दमदार संबोधन
इन दिनों मुख्यमंत्री प्रदेश में जमकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। नाहन में जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो उन्होंने बहुत कम समय ही जनता को संबोधित किया। लगातार हो रही रैलियों के बाद मुख्यमंत्री का गला बैठा हुआ प्रतीत हुआ, बावजूद इसके उनका जोश कार्यकर्ताओं में दम भरता नजर आया।
विज्ञापन