फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu meeting with investors in Dubai Today

CM Sukhu: प्रवासी हिमाचली निवेशकों के साथ दुबई में आज मंत्रणा करेंगे सीएम

Fri, 15 Dec 2023 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

दुबई दुनिया के अन्य देशों में औद्योगिक निवेश का इच्छुक है। यह हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकता है।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu meeting with investors in Dubai Today
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रवासी हिमाचली निवेशकों के साथ दुबई में शुक्रवार को मंत्रणा करेंगे। दुबई की एमिरेत्स हिल्स में मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष हिमाचल मूल के निवेशक अपने निवेश संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू 15 दिसंबर को यूएई में आयोजित हो रही इन्वेस्टर मीट में जाएंगे। दो माह पहले यूएई के हिमाचली कारोबारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में भी सीएम ने प्रदेश में निवेश का न्योता दिया था।

विज्ञापन


दुबई की प्रतिष्ठित कंपनी औजन ग्रुप होल्डिंग (एजीएच) प्रदेश में फाइव स्टार होटल स्थापित करने में रुचि दिखा चुकी है। इस दौरे से सरकार को 6,000 करोड़ के निवेश की उम्मीद है। दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक यूएई से बड़ा औद्योगिक निवेश लाने की कोशिश की जा रही है। दुबई दुनिया के अन्य देशों में औद्योगिक निवेश का इच्छुक है।
विज्ञापन


यह हिमाचल प्रदेश में ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकता है। मुख्यमंत्री 17 दिसंबर को दुबई से लौटेंगे और 19 दिसंबर से धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र में शामिल होंगे। दुबई जाने वाले सात सदस्यीय दल में मुख्यमंत्री के अलावा पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पर्यटन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और विवेक भाटिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed