{"_id":"63b3ce88ff68486816040ed3","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-meet-kc-venugopal-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विस अध्यक्ष चुनने से पहले सुक्खू ने वेणुगोपाल से किया मशविरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विस अध्यक्ष चुनने से पहले सुक्खू ने वेणुगोपाल से किया मशविरा
Tue, 03 Jan 2023 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:16 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुनने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मशविरा किया। सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। मंगलवार सुबह सुक्खू दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को धर्मशाला के जोरावार स्टेडियम में कांग्रेस सरकार का अभिनंदन समारोह होगा। चार जनवरी से तपोवन में विधानसभा का शीत सत्र शुरू होगा। सत्र के दूसरे दिन पांच जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस पद की जिम्मेवारी किस वरिष्ठ विधायक को दी जाए।
विज्ञापन
इसको लेकर मुख्यमंत्री ने वेणुगोपाल से चर्चा की। भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर, चंबा से चंद्र कुमार और सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी जिलावार सभी विधायकों की वरिष्ठता की वेणुगोपाल को जानकारी दी। उधर, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सोमवार सुबह शिमला से धर्मशाला रवाना हुईं।
विज्ञापन
उनके साथ शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी भी गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार दोपहर शिमला से धर्मशाला गए। प्रदेश भर से अधिकांश कांग्रेस विधायक भी सोमवार देर शाम तक धर्मशाला पहुंच गए। मंगलवार को सभी कांग्रेस विधायक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।