{"_id":"653fcddeb310ea749208a63d","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-may-be-discharged-from-hospital-day-after-tomorrow-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: मुख्यमंत्री के सारे टेस्ट सामान्य, परसों तक मिल सकती है छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: मुख्यमंत्री के सारे टेस्ट सामान्य, परसों तक मिल सकती है छुट्टी
Mon, 30 Oct 2023 10:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:44 PM IST
सार
चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दो-तीन दिन निगरानी में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। उन्हें वीरवार तक एम्स नई दिल्ली से छुट्टी मिल सकती है। वह आइसोलेशन वार्ड में हैं, जिससे किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा न हो।
विज्ञापन
सोमवार को सीएम का अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी सामान्य आया है। चिकित्सकों ने दो-तीन दिन उन्हें निगरानी में रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के पैंक्रियाज से संबंधित रिपोर्ट भी अब सामान्य हैं। सूत्रों के अनुसार इसमें किसी तरह की सूजन नहीं है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद पहले आईजीएमसी शिमला में दो दिन भर्ती रहे। उसके बाद वह चिकित्सकों की राय लेने के लिए एम्स गए। वहां उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन