{"_id":"6527afab9ecbbb68c80490f6","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-inaugurated-shimla-flying-festival-at-junga-in-district-shimla-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शिमला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल शुरू, शुक्रवार से उड़ानें भरेंगे मानव परिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शिमला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल शुरू, शुक्रवार से उड़ानें भरेंगे मानव परिंदे
Thu, 12 Oct 2023 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 09:08 PM IST
सार
अरुण रावत ने बताया कि चैंपियनशिप में शुक्रवार से उड़ानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। करीब 100 से ज्यादा पायलट पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फ्लाइंग फेस्टिवल के शुभारंभ के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इससे पहले निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन अमित कश्यप ने प्रदेश में चल रही पर्यटन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। द ग्लाइड इन के सीईओ अरुण रावत ने फेस्टिवल के आयोजन को लेकर जानकारी दी। स्थानीय स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अरुण रावत ने बताया कि चैंपियनशिप में शुक्रवार से उड़ानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। करीब 100 से ज्यादा पायलट पहुंचे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में करीब 12 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। केंद्र से आई तीन टीमों के आकलन के बावजूद आपदा के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार की ओर से 4500 करोड़ का पैकेज जारी किया गया है। पूर्ण रूप से मकान को क्षति होने पर सात लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश की वित्तीय हालत खराब है, इसके बावजूद विकास की गति को कम नहीं होने दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल, डीसी शिमला आदित्य नेगी, एसपी शिमला संजीव गांधी, तहसीलदार जुन्गा रविंद्र ससोदिया, कसुम्पटी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, रामानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन