फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu decision to close shiva project office in Dharampur Mandi

हिमाचल: सुक्खू सरकार ने पलटे जयराम के दो और फैसले, शिवा प्रोजेक्ट कार्यालय बंद, पुनर्नियुक्ति रद्द

Tue, 20 Dec 2022 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, धर्मपुर (मंडी)/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, धर्मपुर (मंडी)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Dec 2022 11:16 AM IST
सार

शिवा प्रोजेक्ट का प्रदेश का पहला कार्यालय भाजपा सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र सिंह के हलके धर्मपुर के सिद्धपुर में चल रहा था। भाजपा सरकार के कार्यकाल में उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर को दी गई पुनर्नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu decision to close shiva project office in Dharampur Mandi
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सूबे की नवनिर्वाचित कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार के दो और फैसले पलट दिए हैं। जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी हवाई अड्डे के सामाजिक सर्वेक्षण की एजेंसी बदलने के बाद अब शिवा प्रोजेक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यालय को बंद करने का फरमान दिया गया है। इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर की पुनर्नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन


शिवा प्रोजेक्ट का प्रदेश का पहला कार्यालय भाजपा सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र सिंह के हलके धर्मपुर के सिद्धपुर में चल रहा था। इस कार्यालय में उप निदेशक समेत 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को शिमला ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। एक्सीलेंस कार्यालय के अधीन खुंब केंद्र भी आता था। कार्यालय की अधोसरंचना विकसित करने के लिए करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बीते 27 अगस्त को इस कार्यालय ने काम करना शुरू किया था। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा सरकार के कार्यकाल में उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर को दी गई पुनर्नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया है। सोमवार को सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। पदम ज्यादातर समय में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें पुनर्नियुक्ति दी थी। सरकार की ओर से उन्हें उप पुलिस अधीक्षक टीटी एंड आर शिमला में तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवा प्रोजेक्ट के तहत होता है यह काम 
शिवा प्रोजेक्ट को इंडो इस्राइल योजना के तहत लाया गया है। इस कार्यालय में बागवानी से जुड़े फलों की विभिन्न प्रजातियों के पौधे विदेशों से लाकर तैयार किए जाते हैं। पौधों को किसानों को वितरित करना, किसानों को प्रशिक्षण देना, लैब टेस्ट की सुविधा आदि इस प्रोजेक्ट के तहत दी जाती है। यहां प्रशिक्षण भवन में करीब 500 किसानों के एक साथ रहने और खाने की व्यवस्था की गई थी। प्रशिक्षण का पहला बैच अभी बैठने ही वाला था लेकिन अब कार्यालय को बंद कर दिया है। 

जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे : महेंद्र
पूर्व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि दफतरों को बंद करना न्यायसंगत नहीं है। भाजपा इसका विरोध करेगी और लोगों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी।

मुझे कुछ पता नहीं : चंद्रशेखर
धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed