फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu and state Congress president Pratibha Singh meet Mallikarjun Kharge

Himachal: खरगे बोले- घोषणापत्र में किए गए सभी वायदों को पूरी तरह से लागू करें

Thu, 15 Dec 2022 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Dec 2022 07:03 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu and state Congress president Pratibha Singh meet Mallikarjun Kharge
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करते सीएम सुखविंद्र सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। खरगे ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायकों को विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने पर बधाई दी। उन्होंने प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी नेताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। राजीव शुक्ला को चुनाव अभियान की निगरानी करने के लिए बधाई दी। पार्टी के सभी नेताओं से एकजुट होकर राज्य के लोगों के लिए काम करने और घोषणापत्र में किए सभी वायदों को लागू करने के लिए कहा। राजीव शुक्ला ने सभी विधायकों का स्वागत किया। कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार मजबूती और स्थिरता से कार्य करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि नई सरकार वादों को पूरा कर लोगों को बेहतर सेवा और शासन देने का प्रयास करेगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय पार्टी नेतृत्व का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी अभियान में सहयोग देने और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और राजीव शुक्ला का धन्यवाद किया। प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, एआईसीसी के सचिव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद केसी वेणुगोपाल का आभार जताया। 
विज्ञापन

 





 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस विधायक
 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे होंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह विधायक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे।
वहीं, प्रदेश में मंत्री पद के दावेदार विधायकों ने वीरवार को दिन भर नई दिल्ली में अपने-अपनी लॉबिंग करने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के पास हाजिरी लगाई। शुक्रवार शाम तक सभी विधायकों के राजस्थान से दिल्ली लौटने की योजना है। प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का गठन होना है। ऐसे में मंत्री पद के तलबगार विधायक सेटिंग करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वीरवार दोपहर को प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के घर में जुटने से पहले कई विधायकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय जाकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मंत्री पद की पैरवी करवाने के लिए विधायक हर उस नेता से मिल रहे हैं, जिनके कहने से उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 19 दिसंबर तक प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन होने के आसार कम हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू का 20 दिसंबर को शिमला लौटने का कार्यक्रम है। 20 दिसंबर तक मुख्यमंत्री दिल्ली में आलाकमान से चर्चा कर मंत्रिमंडल का स्वरूप तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली में ही रहते हुए मंत्रियों की सूची जारी होने की संभावना भी है।
--

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed