{"_id":"658808f0958fba44da05aa87","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-and-all-cabinet-ministers-meeting-in-delhi-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: 27 को दिल्ली जाएंगे सीएम, डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्री, सुधीर शर्मा-राजेंद्र राणा को भी बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: 27 को दिल्ली जाएंगे सीएम, डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्री, सुधीर शर्मा-राजेंद्र राणा को भी बुलाया
Sun, 24 Dec 2023 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:50 PM IST
सार
बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के मामले पर भी चर्चा होगी। हाल ही में नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को भी इस बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुट गई है। इसी को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 27 दिसंबर को दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के मामले पर भी चर्चा होगी। हाल ही में नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को भी इस बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
साल में दो बार मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। नाराजगी दूर करने के लिए इन्हें जिम्मेवारी दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार देर रात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के घर जाकर मुलाकात की। इस बैठक के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिल्ली में पार्टी रणनीति कमेटी की बैठक दिल्ली में होने जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पिछले काफी समय से हाईकमान के समक्ष संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेवारी देने के अलावा संगठन में बदलाव का मामला उठा चुकी है। 27 दिसंबर को होने जा रही इस बैठक में यह मामला फिर से उठ सकता है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता है, ऐसे में यह भी संभावनाएं लगाई जा रही है कि संगठन में उलटफेर भी हो सकता है।
विज्ञापन
इस बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, हिमाचल प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी हाईकमान चुनाव को लेकर सक्रिय है। वहीं, बीते रोज हाईकमान ने प्रदेश के प्रभारियों को जिम्मेवारी सौंपी है। राजीव शुक्ल पहले की तरह हिमाचल के प्रभारी बने रहेंगे। उन्हें हिमाचल के साथ चंडीगढ़ का दायित्व भी सौंपा गया है।
बोर्ड और निगमों में हो सकती है तैनाती
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके है कि जिन कार्यकर्ताओं ने 25 साल से पार्टी का झंडा उठाया है। उन्हें सरकार में जगह दी जाएगी। वहीं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी केंद्रीय हाईकमान और मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं को निगम बोर्डों में तैनाती की पैरवी कर चुकी हैं।