फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu suddenly reached the prayer meeting of a govt school while returning from Baga Sarahan tour, know wha

Himachal Pradesh: दसवीं, बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी सीएम सुक्खू को नहीं बता पाए देश के राष्ट्रपति कौन

Wed, 18 Jun 2025 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बागा सराहन, निरमंड (कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, बागा सराहन, निरमंड (कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 09:12 PM IST
सार

बागा सराहन दौरे के समापन के बाद सीएम सुक्खू ने उन्होंने अचानक सरकारी स्कूल की प्रार्थना सभा में पहुंचकर सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
CM Sukhu suddenly reached the prayer meeting of a govt school while returning from Baga Sarahan tour, know wha
चानक सरकारी स्कूल की प्रार्थना सभा में पहुंचे सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागा सराहन में रात्रि ठहराव करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अचानक सुबह की असेंबली में स्कूल पहुंच गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागा सराहन के बच्चे उस समय प्रार्थना सभा में पंक्तियों में खड़े थे। मुख्यमंत्री ने जब बच्चों से पूछा - भारत के राष्ट्रपति कौन हैं, यह जिन्हें मालूम है, वे हाथ खड़ा करें तो इस पर दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के बहुत से विद्यार्थी हाथ खड़ा नहीं कर पाए। इसके बाद एक छात्र ने भारत के राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी बताए, तो वह चौंक गए।

विज्ञापन



फिर प्राइमरी के एक बच्चे को पूछा तो उसने फटाक से जवाब दिया। इसी तरह मुख्यमंत्री ने जब देश की राजधानी का नाम भी पूछा तो भी कई छात्र खामोश रहे। प्राइमरी के छात्र-छात्राएं इसका जवाब ठीक से देते रहे। इस पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्राइमरी के शिक्षक की पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री में हंसी-ठिठोली करते हुए यह भी पूछा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं तो छोटे बच्चों ने मुस्कराते हुए जवाब दिया... सुखविंद्र सिंह सुक्खू।


विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रधानाचार्य से बात करते हुए सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि छोटी कक्षाओं के बच्चों का सामान्य ज्ञान अच्छा है, जबकि बड़े बच्चों को यह मालूम ही नहीं है। ऐसे में ये बच्चे कैसे लक्ष्य प्राप्ति कर पाएंगे। उन्होंने प्रधानाचार्य को यह भी पूछा कि प्रिंसिपल का काम क्या होता है। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि यहां पर एक ही लेक्चरर है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानाचार्य तय करें कि रोज इन बच्चों का आधे घंटे का जीके का टेस्ट हो। सीएम सुक्खू ने बच्चों का भी प्रोत्साहित किया कि कोई बात नहीं। सबको पहले पता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ किताबों तक सीमित ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान मौजूद शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और कहा कि इससे शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

सीएम ने जब पूछा कि कौन क्या बनेगा तो फौजी बनने को ज्यादा बच्चों ने हाथ खड़े किए
सीएम ने जब बच्चों से यह पूछा कि कौन क्या बनेगा तो फौजी बनने के लिए सबसे अधिक बच्चों ने हाथ खड़े किए। शिक्षक और डॉक्टर बनने के लिए बहुत कम बच्चे रुचि ले रहे थे। मुख्यमंत्री या मंत्री कौन बनेगा, सीएम ने यह पूछा तो बच्चों ने हाथ खड़े नहीं किए। इस पर खूब ठहाके लगे।

सीएम ने छोटे बच्चों के लिए भवन बनाने के आदेश दिए
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर छोटे बच्चों के लिए भवन बनाने के आदेश दिए। उन्होंने जब स्कूल भवन के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि छत से पानी टपक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed