{"_id":"659d4c5105048aedc006e297","slug":"cm-sukhu-said-women-will-get-33-percent-reservation-in-parliament-and-assemblies-also-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- संसद और विधानसभाओं में भी महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- संसद और विधानसभाओं में भी महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण
Tue, 09 Jan 2024 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अच्छी बात है कि आने वाले पांच-सात साल में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने वाला है।
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब राहत कोष में भेंट किया चेक ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि महिलाओं को समाज में तेजी से कार्य करना है। महिलाओं को राजनीतिक जीवन में भी प्रवेश करना चाहिए। कोई भी समाज तब तक उन्नति नहीं कर सकता, जब तक महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर न चलें। अच्छी बात है कि आने वाले पांच-सात साल में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने वाला है। मंगलवार को ओकओवर शिमला से इनरव्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट-308 की ओर से आयोजित कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि इनरव्हील क्लब सामाजिक सरोकार से जुड़े अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। सुक्खू ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई कदम उठाए गए है।इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा एवं रितेश कपरेट, इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सीमा कपूर, पदाधिकारी नेहा शर्मा और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन