फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu said the way is clear to build Shinkula Tunnel, Center gave FCA clearance

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- शिंकुला टनल बनाने का रास्ता साफ, केंद्र ने दी एफसीए क्लीयरेंस

Sat, 20 Apr 2024 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 10:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने लाहौल और लद्दाख को जोड़ने के लिए 4.1 किमी सुरंग बनाने को एफसीए क्लीयरेंस दे दी है। 

विज्ञापन
CM Sukhu said the way is clear to build Shinkula Tunnel, Center gave FCA clearance
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लाहौल और लद्दाख को जोड़ने के लिए 4.1 किमी सुरंग बनाने को एफसीए क्लीयरेंस दे दी है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सुरंग के निर्माण को राज्य सरकार ने प्राथमिकता दी और विशेष अधिकारी नियुक्त कर केंद्र सरकार से स्वीकृति प्रदान कराई। सीएम ने कहा कि सुरंग के साथ-साथ यहां एक हेलीपैड और कार्यालय परिसर का निर्माण होगा। टनल के साउथ पोर्टल के साथ-साथ लगभग 3,800 मीटर हिस्सा हिमाचल प्रदेश में बनेगा। 

विज्ञापन


इससे सुरक्षा बलों की आवाजाही सुगम होगी। यह टनल समुद्र तल से 4,800 मीटर पर शिंकुला दर्रे के नीचे बनाई जाएगी। इस सुरंग के बनने से लद्दाख तक 12 महीने आवाजाही संभव हो पाएगी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख तक पहुंचने का यह सबसे छोटा रास्ता होगा। बर्फबारी में भी यह मार्ग बंद नहीं होगा। सीएम ने कहा कि टनल का निर्माण सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। टनल के निर्माण से लाहौल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बल मिलेगा, जिससे क्षेत्र में भी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और क्षेत्रवासियों के जीवनस्तर में सुधार आएगा। सरकार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में टनल के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है, ताकि राज्य के निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed