फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said- Ravneet Bittu is speaking against Rahul Gandhi to save his chair CM sukhvinder Sukhu

Himachal: सीएम सुक्खू बोले-कुर्सी बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ बोल रहे रवनीत बिट्टू

Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
सार

सुक्खू ने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि रवनीत बिट्टू कुर्सी बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Sukhu said- Ravneet Bittu is speaking against Rahul Gandhi to save his chair CM sukhvinder Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और शिवसेना नेताओं की ओर से इस्तेमाल की जा रही अपमानजनक और अनुचित भाषा शैली निंदनीय है। इसमें भाजपा हाईकमान को हस्तक्षेप करना चाहिए और ऐसी टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हस्तक्षेप करना चाहिए।

विज्ञापन


बुधवार को सीएम सुक्खू ने राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बिट्टू जब कांग्रेस पार्टी से सांसद थे, तो वह राहुल गांधी के प्रशंसक रहे, लेकिन सत्ता में आने के लिए उन्होंने नैतिक मूल्यों से समझौता कर लिया है। व्यक्तिगत टिप्पणियां करके राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकी जा सकती हैं। जनता जिस नेता को चुनकर भेजती है, उसकी गरिमा होती है। राहुल गांधी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी की जा रही है। छुटभैये नेताओं से भाजपा इस तरह की भाषा बुलवा रही है।
विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि बिट्टू केवल अपने निजी स्वार्थ, भाजपा में अपनी छवि व स्थान बनाए रखने और राज्यसभा सांसद बने रहने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी ने इस देश के लिए बलिदान दिया। देश के लोगों को भारत की अखंडता के लिए किए गए गांधी परिवार का बलिदान याद है। राहुल गांधी ने भी देशहित में भारत जोड़ो यात्रा की। भाजपा उनकी पृष्ठभूमि भी नहीं देख रही है।

सीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में शब्दों की गरिमा बनाए रखना महत्वपूर्ण है। सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की वह व्यक्तिगत तौर पर और प्रदेश कांग्रेस की ओर से कड़ी निंदा करते हैं। सुक्खू ने कहा कि देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रही है, इसलिए वे मीडिया में बने रहने के लिए उनके खिलाफ असंसदीय और अमर्यादित भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं।

राहुल गांधी से माफी मांगे भाजपा नेता : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर एतराज जताया है। उन्होंने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा को इन बयानों के लिए देश और राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या हिंसक बयानबाजी देश में लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। देश ऐसे लोगों को कभी माफ नही करेगा जो सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed