फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu Said More than 28 thousand government jobs were created in one and a half years

CM Sukhu: 'डेढ़ साल में 28 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां निकालीं, जयराम सरकार पांच साल में 20 हजार ही दे पाई'

Fri, 05 Jul 2024 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा/गोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरा/गोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Jul 2024 07:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में 28,000 से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली हैं, जबकि जयराम ठाकुर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल 20,000 नौकरियां ही सरकारी क्षेत्र में निकालीं, जिनमें से ज्यादातर कानूनी दांव पेच में फंस गई थीं। 

विज्ञापन
CM Sukhu Said More than 28 thousand government jobs were created in one and a half years
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में 28,000 से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें शिक्षा विभाग में अध्यापकों के 5291 पद, जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों में दस हजार पद, वन विभाग में वन मित्रों के 2061 पद, स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों में 1450 पद, पटवारियों के 874 पद और पुलिस कांस्टेबलों के 1226 पद शामिल हैं। जबकि जयराम ठाकुर ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में केवल 20,000 नौकरियां ही सरकारी क्षेत्र में निकालीं, जिनमें से ज्यादातर कानूनी दांव पेच में फंस गई थीं। राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है और सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में एक वर्ष की छूट प्रदान की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत व्यापक प्रारंभिक बाल्य देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम आरंभ करने के लिए 6297 प्रारंभिक देखभाल और शिक्षा ट्यूटर की भर्ती को हरी झंडी दी गई है। आने वाले समय में सरकारी क्षेत्र में और अधिक नौकरियां निकाली जाएंगी। भाजपा के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी गिरावट आई है और गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश देशभर में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

 

पूर्व विधायक होशियार सिंह पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अपनी विधायकी से यूं ही इस्तीफा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अहंकार और पैसे के लालच में होशियार सिंह ने जनभावनाओं का सौदा कर अपने विधायक पद को बेचा है। धन के प्रभाव में आकर होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हुई। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ निर्दलीय विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब देहरा में भरपूर विकास होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed