फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu said Jairam is committing contempt of court by giving statement in CPS case

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सीपीएस मामले में बयान देकर जयराम कर रहे कोर्ट की अवमानना

Sun, 23 Jun 2024 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। हाईकोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
CM Sukhu said Jairam is committing contempt of court by giving statement in CPS case
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सीपीएस की नियुक्ति मामला हाईकोर्ट के विचाराधीन है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सीपीएस को हटाने की बयानबाजी कर रहे हैं। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। ऐसे में इस तरह की बयानबाजी कोर्ट की अवमानना है। हाईकोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को यह कैसे पता कि कोर्ट का फैसला आने वाला है। भाजपा के विधायकों ने सदन में अनापशनाप बयानबाजी की है। अध्यक्ष की कुर्सी का अपमान किया है। वहां पर रखे कागजों को फाड़ा है। कांग्रेस विधायकों ने इसकी शिकायत विस अध्यक्ष से कर रखी है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले में भाजपा विधायकों को नोटिस भी जारी किए हैं। इस पर भी फैसला आना बाकी है। इस पर भी ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि यह विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में मामला लंबित है।
विज्ञापन


दावा किया कि कांग्रेस तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। यह पहला केस है कि इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्हें 5 साल के लिए चुना गया था। यह समझ नहीं आया कि आजाद प्रत्याशी इस्तीफा दे रहे हैं। अब वह भाजपा के हो गए हैं। अगर भाजपा के साथ जाना था तो ऐसे ही चले जाते। जनता सब जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह की लगेगी प्रतिमा
सुक्खू ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत थे। 22 साल तक उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्हीं के सेवा भाव को कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस को मजबूती दी। उसे आगे बढ़ाने का काम हम कर रहे हैं। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी जयंती पर हम सब उन्हें याद कर रहे हैं। कहा कि राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमा लगाने की बात आई है। रिज या इसके आसपास उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed