{"_id":"6569d5a60704a5ad620075a3","slug":"cm-sukhu-s-statement-on-the-exit-poll-of-assembly-elections-said-the-high-command-will-select-the-chief-min-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर सीएम सुक्खू का बयान, बोले- मुख्यमंत्री का चयन हाईकमान करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर सीएम सुक्खू का बयान, बोले- मुख्यमंत्री का चयन हाईकमान करेगा
Fri, 01 Dec 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:17 PM IST
सार
एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा 3 दिसंबर को नतीजे आने पर वह इस पर टिप्पणी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा 3 दिसंबर को नतीजे आने पर वह इस पर टिप्पणी करेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री किसे बनाना है, इसका चयन हाईकमान करेगा। यह बात मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कही।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ऊना में रखेंगे सौर परियोजना की आधारशिला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को ऊना के पेखुबेला में 32 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पेखुबेला सौर परियोजना के निर्माण का कार्य 19 मई 2023 को प्रदान किया गया था। इस परियोजना के निर्माण के लिए कुल 59 हेक्टेयर भूमि का उपयोग किया जा रहा है। परियोजना के लिए कुल 82,656 सौर मॉड्यूल स्थापित किए जाएंगे। उत्पन्न बिजली को 1.88 किलोमीटर की लंबाई वाले रक्कड़-टाहलीवाल लाइन के 132 केवी डबल सर्किट लीलो के माध्यम से निकाला जाएगा। यह परियोजना एक वर्ष में 66.10 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न करेगी। यह परियोजना एक वर्ष में 2532 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करेगी। हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड को सरकार की ओर से दो वर्षों में 500 मेगावाट सौर ऊर्जा स्थापना का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
#WATCH शिमला: विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "...मैं नतीजे आने पर टिप्पणी करूंगा...मुख्यमंत्री का चयन हाईकमान करेगा..." pic.twitter.com/6Lmc4KbaqT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2023विज्ञापन