{"_id":"680f8bea11d310fa5b08f0b0","slug":"cm-sukhu-got-angry-after-seeing-garbage-spread-in-the-morning-and-reprimanded-him-shimla-news-c-19-sml1001-524488-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सुबह कचरा फैला देखकर भड़के सीएम सुक्खू, लगाई लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सुबह कचरा फैला देखकर भड़के सीएम सुक्खू, लगाई लताड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह पौने 6:45 बजे रिज की सैर पर निकले थे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कई जगह बिखरा पड़ा था कचरा
मुख्यमंत्री ने मौके पर बुलाकर करवाई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर सोमवार सुबह घूमने निकले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यहां की सफाई व्यवस्था देखकर हैरान रह गए। मालरोड पर खेल परिसर के पास कई जगह कूड़ेदान के बाहर कचरे के ढेर लगे थे। लावारिस कुत्तों ने इसे सड़क पर बिखेर दिया था।
यहां से गुजरते वक्त मुख्यमंत्री ने जब सफाई का यह हाल देखा तो तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को फोन लगाया। पूछा कि मालरोड की सफाई कब होती है। यहां कचरे के ढेर क्यों लगे हैं। टूरिस्ट सीजन में रिज और मालरोड की नियमित सफाई होनी चाहिए। सीएम के मालरोड से लौटने के तुरंत बाद ही निगम प्रशासन ने कर्मचारी भेजकर मौके पर सफाई करवा दी। इस पर नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने दफ्तर पहुंचते ही सुबह निगम अधिकारियों की बैठक बुला ली। सेनेटरी इंस्पेक्टरों से मालरोड की सफाई को लेकर जवाब मांगा। इंस्पेक्टरों ने कहा कि रात को ही मालरोड और रिज की सफाई की जाती है। अभी खेल परिसर तक यह सफाई हो रही है। इसके आगे जहां यह कचरा सड़क पर मिला है, वहां रात को सफाई नहीं होती। यहां सुबह 8:00 बजे के बाद मशीनों से सफाई होती है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि अब पूरे मालरोड की रात को सफाई होगी। सफाई की टाइमिंग भी रात 9:00 बजे की बजाय बढ़ाकर 10:00 बजे कर दिया गया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर खुद मौके पर जाकर सफाई का काम देखेंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दुकानदार ने फेंका था कचरा, कटा चालान
नगर निगम के अनुसार मालरोड पर हर दुकान से सुबह कचरा उठता है। शाम को भी यहां सफाई होती है। बावजूद इसके कुछ कारोबारी कचरे के बड़े बैग भरकर सुबह कूड़ेदान के बाहर रख जाते हैं। सोमवार सुबह भी एक दुकानदार ने कचरे का भरा बैग मालरोड पर रखा था जिसे लावारिस कुत्तों ने सड़क पर बिखेर दिया। नगर निगम ने मालरोड पर लगे सीसीटीवी की मदद से दुकानदार का पता लगाया। यह खेल परिसर के पास ही एक नामी दुकान का कारोबारी निकला। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बताया कि इस कारोबारी का चालान काट दिया है। साथ ही मालरोड पर बेकरी और चाय की दुकानों के बाहर फैल रहे कचरे को लेकर भी कारोबारियों को नोटिस दिया है। इन्हें खुद कचरे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोबल स्टोन प्रोजेक्ट का भी किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को रिज मैदान पर चल रहे कोबल स्टोन बिछाने के कार्य का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोबल स्टोन बिछाने से पहले डक्ट का निर्माण किया जाए। अधिकारियों से कहा कि स्कैंडल प्वाइंट से रिज तक का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन वर्मा ने मुख्यमंत्री को परियोजना से संबंधित सभी तकनीकी जानकारी से अवगत करवाया।