फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu at the nomination rally of Congress candidate Subhash Chand Dhatwalia

CM Sukhu In Barsar: मुख्यमंत्री बोले- हर बार चुनाव में कर कर्ज की बात कहने वाले लखनपाल अब बांट रहे खूब पैसा

Wed, 15 May 2024 02:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 May 2024 02:43 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद ढटवालिया की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री आरोप लगाते हुए कहा कि इंद्र दत्त लखनपाल ने 15 करोड़ से अधिक लिए हैं। बड़सर अब इस पैसे को खूब बांटा जा रहा है।

विज्ञापन
CM Sukhu at the nomination rally of Congress candidate Subhash Chand Dhatwalia
बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल हमीरपुर जिला भाजपा का उदय मालिक मुख्यमंत्री रहते जयराम ठाकुर जिला को ही भूल गए। बड़सर में एक नहीं दोनों वोट सीएम के ले दीजिए। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद ढटवालिया की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हमीरपुर जिला से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। हमीरपुर जिला और बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की गई।

विज्ञापन


'इंद्र दत्त लखनपाल ने लिए 15 करोड़ रुपये से ज्यादा' 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से पिछली रात विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को फोन कर 11 बजे बात की। उनको गगरेट के विधायक ध्यान रखने के लिए कहा, लेकिन बड़सर विधायक खुद ही बिक गए थे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने 15 करोड़ से अधिक लिए हैं। बड़सर अब इस पैसे को खूब बांटा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी से तीन चुनाव लड़ते हुए यही बोलते रहे की बहुत कर्ज है। राजनीतिक मंडी में दिखे हुए लोगों पर कोई कर्ज नहीं है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस सरकार में बदल दी जाएगी। यहां पर जो सुभाष चंद ढटवालिया बोलेंगे वही होगा। कांग्रेस पार्टी ने ईमानदार उम्मीदवार को चुनावों भी उतारा है। उन्होंने कहा कि जनता सुभाष चंद ढटवालिया में मुख्यमंत्री को देखें। पूरी सरकार उनके साथ भविष्य में खड़ी रहेगी। 
विज्ञापन


'बिकाऊ नेताओं के खिलाफ वोट करें'
मुख्यमंत्री ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के दोनों मत मुख्यमंत्री के नाम अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। राजनीति की मंडी में बिके नेताओं को कैसे सबक सिखाया जाता है यह चुनाव परिणामों में तय होगा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस और भाजपा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिकाऊ नेताओं के खिलाफ वोट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अनुराग ने केंद्र में नहीं रखा हिमाचल का पक्ष'
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी तक इन बिकाऊ नेताओं को केंद्र सुरक्षा एजेंसियों से सुरक्षा जी गई है, ताकि पैसों की अटैची की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी हिमाचल का पक्ष केंद्र में नहीं रखा है। कांग्रेस पार्टी के तरफ से ईमानदार और जुझारु नेता पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को चुनावी मैदान में उतारा गया है जो कि केंद्र में हिमाचल की बुलंद आवाज बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed