फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM shukvinder Sukhu said Anurag should give proof to the public, what did he do during his four terms in offic

HP Politics: सीएम सुक्खू बोले- जनता को सबूत दें अनुराग, चार बार के कार्यकाल में क्या किया

Thu, 30 May 2024 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2024 08:14 PM IST
सार

सुक्खू ने दावा किया कि लोकसभा की चारों सीटों और विधानसभा की 6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी विजय का परचम लहराएगी। 

विज्ञापन
CM shukvinder Sukhu said Anurag should give proof to the public, what did he do during his four terms in offic
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर से पूछा कि वह प्रदेश में आई आपदा की घड़ी में कहां थे। अनुराग ठाकुर बताएं कि पिछले चार बार के कार्यकाल में उन्होंने कौन-कौन से विकासात्मक कार्य किए हैं। इसका सबूत भी जनता को दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जनबल को जिताओ और धनबल को हराओ। अभी भाजपा को सत्ता से बाहर हुए मात्र डेढ़ वर्ष भी नहीं हुआ, लेकिन उनके नेता प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना कर फिर से सत्तासीन होना चाहते हैं। सुक्खू गुरुवार को धर्मपुर हलके के चोलथरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सुक्खू ने दावा किया कि लोकसभा की चारों सीटों और विधानसभा की 6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी विजय का परचम लहराएगी। भाजपा को हराकर उन्हें उनकी औकात जनता खुद दिखाएगी।

विज्ञापन


जब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई थी तो प्रदेश सरकार का खजाना पूरी तरह खाली पड़ा था। सरकार के पास एक माह का काम करने के लिए भी पैसा नहीं था, सरकार ने संसाधन जुटाकर आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने का प्रयास किया। ओपीएस देकर चुनावी वायदे को पूरा किया है। पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देकर गारंटी को पूरा किया जा रहा है। आपदा में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को लगे गहरे जख्मों को भरने का प्रयास किया। जबकि केंद्र सरकार ने आपदा के नाम पर पैसा भी नहीं दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि जिस तरह धर्मपुर में विस चुनाव में 35 वर्षों के सूखे को खत्म् किया है। उसी तरह अब लोस चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 22 वर्षों के सूखे को समाप्त करने का समय आ गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed