फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm scheme to supply 24 hours water in himachal.

हिमाचल को अब ये तोहफा देना चाहते हैं सीएम

Tue, 13 Jan 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भेडू महादेव (पालमपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भेडू महादेव (पालमपुर) Updated Tue, 13 Jan 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
cm scheme to supply 24 hours water in himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल के लोगों को 24 घंटे पीने का पानी मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए खड्डों का संवर्धन किया जाएगा। प्रदेश सरकार हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं तैयार कर रही है जिससे आने वाले समय में लोगों को 24 घंटे पानी मिल सके।

विज्ञापन


पालमपुर उपमंडल के सुलह विस क्षेत्र के भेडू महादेव में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना की स्वां नदी के तहत पड़ने वाले 70 नालों से भूमि कटाव को रोकने और पानी के संवर्धन के लिए एक हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि लोग लड़की पैदा होने का गम न करें। लड़की तो देवी होती है। कन्या भ्रूण हत्या जैसा पाप न करें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने थुरल में करोड़ों के शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने एक सड़क, तीन पुलों के लिए बजट देने की घोषणा की। साथ ही इलाके के पांच स्कूलों को अपग्रेड करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता भंग करने वाले मित्र नहीं

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह किसी के सहारे और बल पर मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की जनता ने उन्हें छठी बार मुख्यमंत्री बनाया है। कुछ लोग एकता भंग करना चाहते हैं। ऐसे लोग हमारे मित्र नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed