फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Principal Secretary Sanjay Kundu meeting with officers in Sangla Kinnaur Himachal Pradesh

एनएच-5 को चौड़ा करने के काम में तेजी लाए विभाग: संजय कुंडू

Mon, 28 Oct 2019 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
CM Principal Secretary Sanjay Kundu meeting with officers in Sangla Kinnaur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने सोमवार को किन्नौर जिले के सांगला में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 को चौड़ा करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने प्रधान सचिव को बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 का कार्य प्रगति पर है। इसे शीघ्र पूरा करने के लिए कहागया है।

विज्ञापन


इसके बाद  कुंडू ने जिले में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि खरोगला से कुपा के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सांगला में 4.50 करोड़ रुपये की सीवेज लाइन का काम भी प्रगति पर है। इससे क्षेत्र के 80 प्रतिशत परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बटसेरी खरोगला नाला में बरसात के दौरान नुकसान का मामला भी रखा। प्रधान सचिव ने इस बारे में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को जिले की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के लंबित जीएसटी को शीघ्र जमा करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को स्थानीय अंगूरी शराब के लिए नीति बनाने की संभावना तलाशने के लिए स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श करने के भी निर्देश दिए। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला को जोड़ने वाली कड़छम-छितकुल सड़क की हालत सुधारने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात जवानों से भी मिले। बैठक में पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान सुरेंद्र ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग रामपुर आरके वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग भावानगर राहुल सूद, आईपीएच के अधिशाषी अभियंता उदय सिंह बौध, बिजली बोर्ड के टाशी नेगी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार नेगी, थाना प्रभारी सांगला मोहन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed