{"_id":"60f1ae448ebc3e1cbf4e4a35","slug":"cm-jairam-will-be-on-delhi-visit-on-july-17-will-meet-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम 17 जुलाई को जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम 17 जुलाई को जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Fri, 16 Jul 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:35 PM IST
सार
दो दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के अलावा प्रस्तावित उपचुनाव पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के अलावा प्रस्तावित उपचुनाव पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लंबित प्रोजेक्टों के संबंध में वह अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर वित्तीय सहयोग मुहैया कराने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने की कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की समीक्षा
उधर, पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है लेकिन हमें संभावित तीसरी लहर के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
हमें स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपलब्धता पर बल देने के अतिरिक्त समय समय पर जारी दिशा निर्देशों की पालना करनी होगी। आगामी सेब सीजन को देखते हुए प्रदेश में बागवानी गतिविधियों पर भी चर्चा की और सेब सीजन के शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए। साथ ही विपणन प्रणाली में नए सुधार के लिए भी कहा। भाजपा के महामंत्री और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन