अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला: मां रेणुका से पुत्र परशुराम का होगा भव्य मिलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला रविवार से शुरू होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक मनाए जाने वाले उत्सव शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। सीएम देव पालकियों को कंधा देकर रेणुका मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर मां रेणुका का पुत्र भगवान परशुराम के साथ भव्य मिलन होगा। हजारों श्रद्धालु इस मिलन को देखने के लिए उमड़ेंगे। सांझ ढलने से पूर्व त्रिवेणी घाट के संगम तट पर मां-पुत्र का मिलन होगा।
रेणुका मेले की सदियों पुरानी परंपरा को सिरमौर राज परिवार आज भी निभाता चला आ रहा है। वर्तमान में राज परिवार के वंशज व राजघराने के वरिष्ठ सदस्य कंवर अजय बहादुर सिंह अपने परिवार के साथ गिरि नदी के तट पर भगवान परशुराम की प्रतीक्षा करते हैं।
देवताओं की पालकी को अपने कंधे पर उठाकर पंडाल तक लाते हैं। कंवर ने बताया कि भगवान परशुराम उनके कुलिष्ठ हैं। भगवान परशुराम की उनके परिवार पर विशेष कृपा है।