{"_id":"5c418166bdec22739f75643d","slug":"cm-jairam-thakur-will-head-the-committee-of-fourlane-grievances","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी फोरलेन प्रभावितों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी फोरलेन प्रभावितों की सुनवाई
Fri, 18 Jan 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन प्रभावितों से लगातार हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए जयराम सरकार ने नई पहल की है। इसके तहत प्रदेश में फोरलेन प्रभावितों की परेशानियों को दूर करने के लिए जिला और राज्य स्तर पर दो समितियां गठित करने करने जा रही है।
विज्ञापन
एक कमेटी जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी, जबकि दूसरी राज्य स्तर पर गठित होगी। इसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। राजस्व विभाग ने इन समितियों के गठन का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही इनकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
पिछले लंबे समय से फोरलेन प्रभावितों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी रही है। टकराव के चलते जहां एक ओर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, फोरलेन संघर्ष समिति भी सरकार पर मनमानी करने और वाजिब मांगों को न सुनने तक का आरोप लगाती रही है, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता संभालते ही इस संघर्ष को खत्म करने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद अब राजस्व विभाग ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की कवायद की है, जो प्रभावितों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालेगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अगले हफ्ते बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक से पहले इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है।