फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur visited rohtang tunnel at kullu

इतने माह में यातायात के लिए तैयार होगी रोहतांग टनल

Fri, 27 Jul 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jul 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur visited rohtang tunnel at kullu

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नवंबर 2019 में रोहतांग टनल होकर यातायात शुरू करने का लक्ष्य है। इसे समय रहते हासिल किया जाएगा। इसके लिए बीआरओ कड़ी मेहनत कर रहा है। देश-दुनिया में रोहतांग टनल निर्माण तकनीक का बेजोड़ नमूना होगी।

विज्ञापन


टनल में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री पहली बार रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल से लाहौल घाटी पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सिस्सू में जनता से संवाद भी किया।
विज्ञापन


धुंधी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल 10 हजार फीट ऊंचाई पर बनने वाली देश की पहली टनल है। 2010 में इसका शिलान्यास किया गया। टनल पर 4083 करोड़ खर्चे जा रहे हैं। इसमें 2054 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

8.8 किलोमीटर लंबी है रोहतांग टनल

cm jairam thakur visited rohtang tunnel at kullu

8.8 किलोमीटर लंबी इस टनल में सेरी नाला की वजह से देरी हुई है। वर्तमान में टनल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके बिना अगली तीन प्रस्तावित टनल की कल्पना नहीं की जा सकती है। चीन भारतीय सीमा के पास पहुंच गया है।

सामरिक दृष्टि से अहम इस टनल से पर्यटन विकास की नई राह भी खुलेगी। टनल के चीफ इंजीनियर कर्नल एनएम चंद्र राणा ने बताया कि सेरी नाला मुख्य तौर पर चुनौती है। सर्दियों से पहले दोनों छोर पर पोर्टल इमारत कार्य शुरू किया जाएगा।

वर्तमान में इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल वर्क जारी है। इस दौरान मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक किशोरी लाल, भाजपा नेता राम सिंह, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र आदि मौजूद रहे। 

राजनीतिक मंशा से किए केस होंगे वापस

cm jairam thakur visited rohtang tunnel at kullu

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार की ओर से राजनीतिक मंशा से किए गए केस वापस लिए जाएंगे। उन्होंने एचपीसीए मामले को भी ऐसे ही मामलों में से एक बताया। कहा कि एचपीसीए मामले पर कोर्ट जो भी निर्णय लेगा, वह सर्वमान्य होगा। 

सेब सीजन में हड़ताल की करेंगे वैकल्पिक व्यवस्था 
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन को लेकर केंद्र के साथ राज्य सरकार भी चिंतित है। कोई रास्ता न निकलने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed