फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur visit to bilaspur

पांच साल नहीं, हिमाचल में पंद्रह साल तक काम करेगी भाजपा सरकार: सीएम जयराम

Wed, 03 Jan 2018 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नम्होल (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नम्होल (बिलासपुर) Updated Wed, 03 Jan 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur visit to bilaspur

सीएम बनने के बाद पहली बार जयराम ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर निकले हैं। शिमला से सड़क मार्ग से रवाना हुए जयराम ठाकुर का जगह-जगह स्वागत किया गया। बिलासपुर के नम्होल पहुंचने पर भी गर्मजोशी से उनका वेलकम किया गया।

विज्ञापन


सीएम ने यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पांच साल नहीं बल्कि पंद्रह साल तक काम करेगी। सरकार की ईमानदारी और विकास की रफ्तार देश में अलग जगह बनाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार सहित अन्य बड़े नेताओं के सहयोग के दम पर ही वह विकास की रफ्तार को बढ़ाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सभी बड़े नेताओं का उन्हें सहयोग मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

cm jairam thakur visit to bilaspur

सीएम ने कहा कि सूबे के विकास के लिए लोगों के सुझाव भी आमंत्रित हैं। कोई भी शख्स सीएम कार्यालय में अपने सुझाव भेज सकता है। नयनादेवी से भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा के चुनाव हारने पर सीएम ने दुख जताया।

कहा कि रणधीर शर्मा उनके अच्छे मित्र हैं। अगर लोग ऐसा सोच रहे हैं कि अब नयनादेवी विस क्षेत्र का विकास नहीं होगा तो वह गलत सोच रहे हैं। नयनादेवी विस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं रुकेंगे। पहले की तरह आगे भी विकास कार्य चलते रहेंगे। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को अपने गृह जिला मंडी का दौरा करेंगे। भाजपा मंडल सुंदरनगर सुबह 10.45 बजे सलापड़ और इसके बाद सुंदरनगर में मुख्यमंत्री का अभिनंदन होगा।

दोपहर को सीएम धनोटू पहुंचेंगे, जहां भाजपा मंडल नाचन उनका अभिनंदन करेगा। रास्ते में कनैड, डडौर, नेरचौक और गुटकर में भाजपा मंडल सीएम का स्वागत करेगा। सीएम मंडी शहर के सेरी मंच से जनसभा भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed