फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur Transfer DO Note Powers to Mininters

सीएम के ट्रांसफर डीओ की फाइल दोबारा नहीं आएगी उनके कार्यालय, अब ये लेंगे फैसला

Thu, 31 May 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 31 May 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur Transfer DO Note Powers to Mininters

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों को लेकर बनी व्यवस्था में बदलाव कर विभागीय मंत्रियों की शक्तियां बढ़ाई हैं। मुख्यमंत्री के ट्रांसफर डीओ की फाइल वापस उनके कार्यालय नहीं लौटेगी।

विज्ञापन


अगर डीओ के बाद विभाग तबादले पर शार्ट स्टे और शार्ट डिस्टेंस (25 किलोमीटर से कम) की आपत्ति दर्ज करवाता है, तो फाइल वापस मुख्यमंत्री के पास नहीं आएगी। सीएम कार्यालय ने विभागीय मंत्रियों को दोनों शर्तों पर राहत देने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन


रिक्त पद नहीं होने की स्थिति में भी मौजूदा नीति के तहत मंत्री निर्णय लेकर फाइल का निस्तारण करेंगे। अगर सीएम आफिस से आने वाले ट्रांसफर डीओ में कोई आपत्ति या छूट की शर्त नहीं है तो विभागाध्यक्ष ट्रांसफर आदेश जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध की स्थिति में मुख्यमंत्री के स्तर से जारी होने वाले प्रावधान में आंशिक बदलाव किया है।

सीएम कार्यालय को केवल करवाएंगे अवगत

cm jairam thakur Transfer DO Note Powers to Mininters

सीएम जयराम ठाकुर ने उनके कार्यालय में तबादलों के कारण अत्यधिक कामकाज का बोझ कम करने के लिए यह बदलाव किया है। नए आदेशों के तहत अब तबादलों की फाइल उनके आफिस नहीं लौटनी है।

सीएम के तबादला डीओ पर कोई आपत्ति नहीं होने पर विभागाध्यक्ष आदेश जारी कर देगा। शार्ट स्टे, शार्ट डिस्टेंस और रिक्त पद को लेकर आपत्ति की फाइल विभागीय मंत्री के पास जाएगी। इसके अलावा कोई अन्य आपत्ति है तो मंत्री के माध्यम से सीएम कार्यालय को दोबारा फाइल भेजी जानी है।

सीएम कार्यालय से जारी होने वाले तबादला डीओ की फाइल दोबारा उनके आफिस नहीं आएगी। अब विभाग केवल आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट सीएम आफिस भेजेंगे।

अगर क्लास-एक और क्लास-दो अधिकारियों में नीति के इतर विभाग कोई निर्णय लेना चाहता है तो उसकी अनुमति लेने के लिए सीएम को दोबारा फाइल भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed