सीएम जयराम बोले- चारों लोस सीटें जीत देंगे हिसाब मांगने वालों को जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में चारों सीटें जीतकर भाजपा प्रदेश के सांसदों से चार वर्ष का हिसाब मांगने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी। केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार दूसरी बार सत्तारूढ़ होगी। प्रदेश में भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद जनता को सरकार से उम्मीदें बंधी हैं, वहीं सरकार भी चहुंमुखी विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है।
वह सराज विस क्षेत्र के धरोट और केलोधार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि उन्होंने अपने चार माह के कार्यकाल में 35 विस क्षेत्रों का दौरा किया। यहां लोगों का अपार जनसमर्थन मिला है। कहा कि हिमाचल में भाजपा के लिए समर्थन की लहर बरकरार है तथा आने वाले लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत देने के लिए वचनबद्ध है।
केंद्र ने सड़कों के लिए दिए 200 करोड़
देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा जल्द देश को कांग्रेस मुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य को एम्स, पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर, आईआईआईटी, 69 राष्ट्रीय राजमार्ग तथा 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बागवानी परियोजनाएं दी हैं।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के रखरखाव को सरकार ने 2 सौ करोड़ जारी किए हैं, जिससे सड़कों का उपयुक्त रखरखाव किया जा सके। प्रधानमंत्री को हिमाचल से प्यार है और देवभूमि के विकास के लिए वे धन की कमी आड़े नहीं आने देंगे।
इस दौरान आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, डीसी ऋग्वेद ठाकुर, एसपी गुरदेव शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरदेव आदि मौजूद रहे।