फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm jairam thakur targets aam aadmi party and congress during Barsar Hamirpur Visit

सीएम जयराम बोले- हिमाचल पहाड़ी राज्य, चढ़ते-चढ़ते हांफ जाएगी आम आदमी पार्टी

Sun, 13 Mar 2022 08:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के चुनावों में पिटने वाली विपक्षी पार्टी के नेता हिमाचल सरकार से किस मुंह से जवाब मांग रहे हैं। कांग्रेस को हिमाचल में भी कुछ नहीं मिलेगा और भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
cm jairam thakur targets aam aadmi party and congress during Barsar Hamirpur Visit
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है। आम आदमी पार्टी की यहां पर चढ़ते-चढ़ते सांसें हांफ जाएंगी। रविवार को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोरोना के साथ-साथ स्वदेशी वैक्सीन ने कांग्रेस पर भी अपना असर दिखाया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के चुनावों में पिटने वाली विपक्षी पार्टी के नेता हिमाचल सरकार से किस मुंह से जवाब मांग रहे हैं। कांग्रेस को हिमाचल में भी कुछ नहीं मिलेगा और भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


अपने दिल्ली दौरे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल को 600 करोड़ की विशेष ग्रांट केंद्र से मिली है। गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देने की मांग भी रखी गई है। पहले इस विषय को लेकर जो रिपोर्ट दी गई थी, उसमें कुछ तकनीकी कमियां थीं। लेकिन अब सभी कमियों को पूरा कर गृह मंत्री के समक्ष रिपोर्ट रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed