फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur take officers meeting after delhi tour

दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री ने ली अफसरों की क्लास

Tue, 11 Sep 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Sep 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur take officers meeting after delhi tour

दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को अपने सरकारी निवास ओकओवर और राज्य सचिवालय में अफसरों की क्लास ली। सीएम पहले ओकओवर पहुंचे। यहां उन्होंने डीजीपी एसआर मरडी को बुलाया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव विनीत चौधरी और अन्य सचिवों के साथ भी बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कानून-व्यवस्था के अलावा हिमाचल में बंद और हड़ताल पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि दोपहर बाद शिमला पहुंचते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काफी तल्ख मुद्रा में नजर आए। ओकओवर में उन्होंने पुलिस महकमे के प्रमुख को बुलाकर उनसे बसपा नेता हत्या मामले, उसके बाद शिमला में हुए प्रदर्शन, बंद और यातायात सुविधाएं बाधित रहने जैसे मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कई मामलों में पुलिस प्रशासन की सुस्ती से काफी नाखुश बताए जा रहे थे। बताते हैं कि डीजीपी ने उन्हें इस बात से आश्वस्त किया कि तमाम मसलों में व्यवस्था को अधिक दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद वह राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय गए।

वहां भी उन्होंने शीर्ष अधिकारियों की बैठक ली। इसमें प्रधान सचिव परिवहन को पूछा गया कि राज्य में निजी बस आपरेटरों की हड़ताल से लोगों को असुविधाएं तो नहीं हुईं। इस पर परिवहन सचिव जेसी शर्मा ने स्थिति साफ  की। परिवहन विभाग की ओर से की गई व्यवस्था की भी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि डीजीपी सचिवालय में भी मौजूद रहे। 


अधिकारियों को केंद्रीय नीतियों पर काम करने के आदेश 
 मुख्यमंत्री ने सरकार के आला अधिकारियों को अपने जयपुर और दिल्ली दौरे के अनुभव साझा किए। उन्होंने अधिकारियों को राजस्थान सरकार की ओर से आईटी क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों से अवगत करवाया। पिछले दो दिन दिल्ली में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद लौटे सीएम ने केंद्र सरकार की तमाम नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के भी आदेश दिए। नई दिल्ली की बैठक से पहले सीएम जयपुर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed