फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur strategy and pm narendra modi rally in mandi himachal pradesh

मंडी: पीएम मोदी की रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगे जयराम

Sun, 26 Dec 2021 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 01:24 PM IST
सार

पिछले लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर रिकॉर्ड मार्जिन से कांग्रेस को हराने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष और तमाम विरोधियों के हौसले पस्त कर दिए थे। इस बार उपचुनाव में चारों सीटों पर भाजपा की हार ने उनके पिछले रसूख पर पानी फेरने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
cm jairam thakur strategy and pm narendra modi rally in mandi himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बहाने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इससे सही वक्त पर एक नई सियासी बिसात बिछाएंगे। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार का झटका खाने के बाद मुख्यमंत्री अब मंडी में भारी भीड़ जुटाकर दमखम दिखाएंगे। अगर पीएम की यह रैली सफल रही तो मुख्यमंत्री अगले चुनाव से पहले एक सियासी संदेश भी दे जाएंगे। इससे वह पार्टी के भीतर और बाहर के विरोधियों के मुंह बंद करने का भी प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर रिकॉर्ड मार्जिन से कांग्रेस को हराने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष और तमाम विरोधियों के हौसले पस्त कर दिए थे। इस बार उपचुनाव में चारों सीटों पर भाजपा की हार ने उनके पिछले रसूख पर पानी फेरने का प्रयास किया है। पिछले लोस चुनाव में मोदी की प्रचंड लहर का आसरा था, मगर उपचुनाव में यह सहारा नहीं था।
विज्ञापन


महंगाई, भितरघात, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के आकस्मिक देहांत के सहानुभूति फैक्टर, कोविड से आर्थिक तंगहाली और विकास कार्यों में रुकावट जैसे कई कारण उपचुनाव में हार का कारण माने जा रहे हैं। इससे मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा हलकों में भाजपा चारों खाने चित हो गई। हालांकि, मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी ने हार का मार्जिन घटाकर उनकी लाज बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने अपने चार साल के शक्ति प्रदर्शन और पीएम मोदी की इस रैली के लिए मंडी को चुनना वाजिब समझा। रैली को सफल करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष कोविड प्रोटोकाल और मौसम का साफ रहना भी बड़ी चुनौती होगा। सीएम ने करीब 12 हजार करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन पीएम के हाथों करवाने तथा 27 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बहाने इसे एक यादगार रैली बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed